फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार को सभी छह केंद्रों पर पूरा हो कर लिया गया। शासन से 30 मार्च तक मूल्यांकन पूरा कराने का निर्देश था। तय तिथि से पहले ही परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज, टीडी इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज और रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। मूल्यांकन के लिए करीब साढे नौ लाख कापियां जिले को आवंटित की गईं थी। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले के छह केंद्रों पर चल रहा मूल्यांकन कार्य समय से पूरा हो गया है। मूल्यांकन कार्य को बेहतर तरीके से संपादित कराने के लिए प्रधानाचार्यों और सभी परीक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही समय से मूल्यांकन कार्य पूरा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें