मंत्री ने कहा कि निषाद पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में है। बशर्ते इसकी विसंगतियां दूर हो। भाजपा सरकार इसकी पहल भी कर रही है। सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर और स्वामी प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि राजनीति में कोई लंबे समय तक दुश्मन नहीं होता। ये लोग अवसरवादी हैं। इनके पास कोई विचारधारा नहीं है।
बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा कि अब निषाद समाज के बेटों को तीन हजार ऐसी नावें दी जाएंगी जो नहीं डूबेगी। साथ ही ऐसा लाइफ सपोर्ट जैकेट मिलेगा, जिसको पहनने डूबने का खतरा खत्म होगा।
उन्होंने कहा कि निषाद समाज किसी न किसी तरह से कुछ देने का काम किया करता था, अब वह अपने हिस्से की भीख मांग रहा है। आज हम इकट्ठा हुए है और अपना हक लेकर रहेंगे। हमें पूरा जिला नहीं चाहिए बस 300 ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता चाहिए जो सबका वोट इकट्ठा कर सके।