फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सात साल के बच्चे के साथ नाबालिग ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Jul 2022 04:20 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के एक गांव में सात साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
जौनपुर में बच्चे के साथ यौनाचार (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के एक गांव में सात साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी नाबालिग है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम एक सात वर्षीय बच्चा अपने घर के बरामदे में अकेले सो रहा था। परिजन दूसरे कार्य में व्यस्त थे। तभी पड़ोस का रहने वाला एक नाबालिक घर में घुस गया।

विज्ञापन


आरोप है कि चारपाई पर सो रहे बच्चे के साथ जबरदस्ती करने लगा। बच्चे ने रोना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी भाग निकला। बच्चे को परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार कराया गया। पीड़ित बच्चे के पिता ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ तहरीर दी।  थानेदार विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें