फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 10 जगहों पर खुलेगा उन्नति कैफे, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक सशक्तीकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के 10 जगहों पर उन्नति कैफे का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 19 हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी दो लाख से अधिक महिलाएं खुद का कारोबार कर रही हैं।
विज्ञापन

साथ ही अन्य महिलाओं को साथ में जोड़कर उन्हें भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। उपायुक्त स्वरोजगार जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक एक उन्नति कैफे विकास भवन में बनाया गया है 10 और जगहों पर उन्नति कैफे का निर्माण कराया जाएगा। इसके मछली शहर, मडियाहूं, बक्शा, बदलापुर ब्लॉकों में जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू करा दिया गया है। जल्द जगह चिह्नित कर कैफे का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इससे महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें