लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गोमती नदी के बीबी घाट पर गुरुवार को एक युवक की लाश पाई गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि डूबने से उसकी मौत हुई होगी।
शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब चार पांच दिन पहले उसकी मौत हुई होगी। शरीर के कई अंग जानवर खा गए थे। बीबी घाट के पास नदी के बीच में पड़े पाट पर सुबह किसी ने युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची लाइन बाजार थाने की पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक काला पैंट और पीले रंग का शर्ट पहने हुए था। उसकी उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है।