स्थानीय कस्बा के पीछे स्थित रेलवे पुल के पास सोमवार को सुबह करीब छह बजे अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नही हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक शव के पास एक बैग पड़ा मिला। जिसमें एक शर्ट मिला है। पहने हुए कपड़े ट्रेन में फंसकर चले गए। सिर्फ अंडरवियर शरीर पर था। आस पास के लोगों के मुताबिक ट्रेन के चपेट में आने से पूर्व युवक रेलवे लाइन पर बैठ कर चाऊमीन खा रहा था। जिसे देखकर महिलाएं रेलवे लाइन से दूर कर चली गईं। इसके कुछ देर बाद यह घटना हो गई।