फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो भाइयों को बेकाबू वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र के समीप सोमवार की रात नीलगाय से टकाराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसका छोटा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार भाइयों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुर गांव निवासी रामसुमेर मौर्य का पुत्र कृष्ण चंद्र मौर्य (27) अपने छोटे भाई सत्यप्रकाश (20) के साथ बाइक से मुंगराबादशाहपुर गए थे। लौटते समय देर रात मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र के समीप अचानक सामने आए नीलगाय से टकरा सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने दोनों भाइयों को रौंद दिया। हादसे में बड़े भाई कृष्णचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात में जोखिम भरा है हाइवे का सफर
मछलीशहर। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर चलना जोखिम भरा है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग व छुट्टा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटना में मौत का सिलसिला जारी है। इस मार्ग पर नगर क्षेत्र में सड़क के किनारे और बीच में जाली लगाकर अचानक सड़क पर किसी को आने से रोकने की व्यवस्था है, लेकिन नगर से बाहर ऐसे इंतजाम न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार छुट्टा जानवरों के आने पर तेज गति से जा रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें