धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्राॅसिंग पर तेज रफ्तार ट्रेलर शुक्रवार रात किराने की दुकान में घुस गया। जिससे चालक व खलासी घायल हो गए। दूसरी तरफ दुकान क्षतिग्रस्त होने से उसमें रखा हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया।
आजमगढ़ के गंभीरपुर निवासी राजेश कुमार यादव ट्रेलर लेकर जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। शुक्रवार की रात करीब एक बजे ट्रेलर अनियंत्रित होकर केशवपुर रेलवे फाटक के बगल में स्थित कल्पनाथ की किराने की दुकान में जा घुसा। घटना में चालक राजेश कुमार यादव व खलासी अजय कुमार निषाद निवासी रौनापार आजमगढ़ बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां चालक राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका सिर फट गया है। घटना में किराने की दुकान का टीन शेड टूटने के साथ दुकान में रखा हुआ हजारों का सामान नष्ट हो गया। वही ट्रेलर भी क्षतिग्रस्त हो गया था।