फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अनियंत्रित इनोवा बरामदा तोड़ते हुए घर में घुसी, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। केराकत हाईवे पर गजना गांव में सोमवार की देर रात लगभग साढ़े 10 बजे जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर गजना गांव के विजय बहादुर चौहान के मकान के बरामदे को तोड़ते हुए घर में घुस गई। इसकी चपेट में आने से अल्पना (19) पुत्री विजय बहादुर चौहान घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जैसे ही मौके पर पहुंचे तब तक इनोवा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर किरतापुर गांव की तरफ भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि इनोवा के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिये वाहन स्वामी का पता लगा लिया जाएगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें