फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप पलटा, युवक समेत 11 बकरियों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र लपरी बाजार के पास मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई। पिकअप में लदी 11 बकरियों ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्थान से 50 संख्या में बकरी लादकर पिकअप जौनपुर आ रही थी। शाहगंज मार्ग पर लपरी बाजार के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू पिकअप सड़क किनारे पलट गई। पिकअप में सवार अब्दुल अजीम (24) निवासी रसूलाबाद थाना कोतवाली की मौत हो गई। तीन अन्य सवार सुरक्षित बच गए। वहीं पिकअप में लदी 50 बकरियों में से 11 की भी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अन्य बकरियों को बाहर निकलवाया। एसओ सरायख्वाजा सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें