फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में योजना समिति के लिए नामांकन करते सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिला योजना समिति के सदस्य के 30 पदों के लिए तीन सितंबर को चुनाव होना है। इसक लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई। सभी पदों के लिए एक-एक जिला पंचायत सदस्यों ने ही नामांकन किया। जिला पंचायत सदस्यों में से अनारक्षित पुरुष 10, अनारक्षित महिला 05, अनुसूचित जाति पुरुष 05, अनुसूचित जाति महिला 02, पिछड़ा वर्ग पुरुष 05, पिछड़ा वर्ग महिला 03 सीटों के लिए 3 सितंबर को चुनाव होना था। इसके लिए शुक्रवार को पूर्वाहन 11 बजे सेअ परान्हन 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। नामांकन प्रक्रिया जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी/जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव द्वारा किया गया। नामांकन के उपरांत नाम निर्देशन पत्रों की जांच किए गए, जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय पांडेय कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें