फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजीटिव तो प्रशासन ने रोकी भतीजी की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र ताजुद्दीनपुर गांव निवासी युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन ने रविवार को होने वाली उसकी भतीजी की शादी पर रोक लगा दी है। पूर्व में दी गई अनुमति को खारिज करते हुए एसडीएम ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी है। सभी को फिलहाल क्वारंटीन में ही रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

मुंबई से आए ताजुद्दीनपुर गांव निवासी युवक का सैंपल 31 मई को लिया गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। रिपोर्ट आने से पहले तक कोई लक्षण न होने के कारण घर वाले पूरी तरह निश्चिंत थे। सभी 7 जून को भतीजी की होने वाली शादी की तैयारी में लगे थे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई थी। सीमित लोगों की मौजूदगी में विवाह की रस्में अदा करने की तैयारी चल रही थी। प्रत्येक सदस्य रविवार को भदोही से आने वाली बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे, इसी बीच दुल्हन के चाचा की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आ गई। स्वास्थ्य टीम दोपहर में गांव पहुंचकर मरीज को अस्पताल ले गई। कुछ देर बाद जब प्रशासन को मरीज के भतीजी की शादी होने की जानकारी हुई तो आनन-फानन में अनुमति पत्र रद्द कर शादी पर रोक लगा दी गई। एसडीएम ने बताया कि गांव को सील कर दिया गया है। परिवार के सभी सदस्यों को 21 दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा। इसके पूर्व वह किसी से भी मिल-जुल नहीं सकते। निगरानी के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें