फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

- थाना क्षेत्र के पूराबलई गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। क्षेत्र के पूराबलई गांव स्थित ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बदलापुर खुर्द निवासी अजीत कुमार (32) की शादी थाना क्षेत्र के पूराबलई गांव निवासी कैलाश की पुत्री सुमन के साथ छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों में अनबन रहती थी। पिछले दो वर्षों से पत्नी मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार को अजीत कुमार को उसके ससुराल वालों ने फोन कर बुलाया। रात को उसकी सास फूला ने अजीत कुमार के बड़े भाई रमेश को टेलीफोन पर सूचना दी कि उसके भाई को खून की उल्टी हो रही है, वह गंभीर है। उसकी बीमारी की सूचना मिलते ही जब लोग अजीत की ससुराल पहुंचे तो वह दम तोड़ चुका था। मृतक के भाई रमेश ने बताया कि उसकी पत्नी दो वर्ष से मायके में रहती है। उसका 3 वर्ष का लड़का आयुष अजीत के साथ ही रहता था। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें