फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चाचा ने भतीजे पर किया चाकू से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में सोमवार रात करीब 8:30 बजे घर में पानी बहने पर विवाद हो गया। इसमें चाचा ने अपने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चाचा इंद्र बहादुर सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के मीरपुर निवासी अमन सिंह ने तहरीर में बताया है कि उनकी नानी मशीन से पानी भर रही थीं। इसी दौरान पानी गिरने पर उनके चाचा इंद्र बहादुर सिंह ने नानी को गाली देना शुरू कर दिया। जब अमन सिंह ने इसका विरोध किया तो चाचा ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे अमन सिंह के हाथ, सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। उसने अमन को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी चाचा इंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें