शाहगंज। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में चाचा-भतीजा घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के चकसेवा गांव निवासी सदानंद (21)अयोध्या मार्ग स्थित सिकंदरपट्टी पेट्रोल पंप के समीप शाहगंज से बाइक से घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर भतीजे को देखने के लिए चाचा अतुल दूबे (37) अस्पताल जा रहे थे। दादर पुल के समीप रोड पार कर रही महिला को बचाने में बाइक से असंतुलित होकर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां सेचिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।