फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लावारिस हाल में मिली दुर्घटनाग्रस्त बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इटहरा गांव के समीप शनिवार की सुबह एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक लावारिस हाल में मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले लिया और उसके स्वामी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से बाइक के संदर्भ में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाइक के पंजीकरण के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि एक लावारिस हाल में बाइक मिली है, बाइक किसकी है, अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें