फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलेमा काउंसिल ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 May 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग को लेकर उलेमा काउंसिल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। धरना सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे नमामि गंगे अभियान में गोमती नदी को शामिल किया जाए। धर्म के नाम पर बयान बाजी कर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रहे दलों  के खिलाफ कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा. निजामुद्दीन ने कहा कि गोमती नदी पीलीभीत से निकलकर वाराणसी के पास सैदपुर में गंगा नदी में मिलती हैं। लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, जौनपुर के बीच कई स्थानों पर शहरों का गंदा पानी सीधे नदी में छोड़ा जा रहा हैं। गंदे पानी को नदी में सीधे न छोड़ा जा जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते गंदे नालों का पानी नदी में पहुंच रहा हैं। जिला सचिव इमरान बंटी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आस्था को नुकसान पहुंचाने की राजनीति कर रही हैं। गोमती को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। लापरवाही के चलते गोमती नदी का पानी प्रदूषित हो चुका हैं। जिलाअध्यक्ष हस्सान अहमद ने कहा कि यदि सरकार इस समस्या को गंभीरता से नही लेती है तो उलेमा काउंसिल चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा। इस मौके पर मुस्तदा हुसैन, शहाबुद्दीन, असलम अंसारी, जावेद सिद्दीकी, आरिफ खांन आदि मौजूद थे।     
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें