फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आभूषण की दुकान से सोने की लॉकेट से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गए उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के बाईपास पर बीबनमऊ गेट के सामने महिमापुर गांव स्थित साहू ज्वेलर्स की दुकान से शुक्रवार की सुबह पल्सर सवार दो उचक्के सोने की लॉकेट देखने के बहाने डिब्बा लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। लॉकेट से भरे डिब्बे की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन


बीबनमऊ निवासी विजय कुमार गुप्ता की गांव में ही साहू ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आरोप है कि सुबह 7:20 बजे दुकान खुली थी। विजय की पत्नी रंजना साहू दुकान की साफ-सफाई कर रही थी। तभी पल्सर सवार दो लोग आए और हल्के सोने की लॉकेट दिखाने के लिए कहा। मेरी पत्नी लॉकेट दिखा रही थी। एक लॉकेट उचक्के ने पसंद कर लिया। बोला कि इसे अपने पास ही रखिए और एक हजार रुपये भी देने लगा कि अभी कुछ देर में आएंगे तो हिसाब करके ले जाएंगे। बातचीत के दौरान पास में रखा लॉकेट से भरा डिब्बा उचक्के अपनी बैग में रखकर फरार हो गए। उचक्कों के जाने के बाद जब महिला सभी डिब्बों को रखने लगी तो एक डिब्बा गायब था। जिसमें 25 से 30 लॉकेट थे। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसी कैमरे के आधार जांच पड़ताल कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश यादव का कहना है कि उचक्कागिरी हुई है। सीसीटीवी के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें