फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो युवकों की पिटाई कर ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए 3000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। आरा गांव के राजपत नगर के पास बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवकों को पिटाई कर ऑनलाइन पर रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद दोनों के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया। कहा, 50 हजार रुपये और भेज देना। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के विछलापुर गांव निवासी रोशन यादव और प्रिंस यादव किसी शादी समारोह में शामिल होने बर्रा की तरफ गए थे। रात में लौटते समय वे आरा राजपत नगर पहुंचे तभी उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उन लोगों की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद वहां मौजूद 10 युवकों ने रोशन और प्रिंस से पैसे अपने खाते में भेजने को कहा। प्रिंस ने उन युवकों के खाते में तीन हजार रुपये भेज दिए। मनबढ़ युवकों ने प्रिंस और रोशन का बिना कपड़ों के वीडियो बनाया। आरोपियों ने प्रिंस और रोशन से 50 हजार रुपये बाद में भेजने के लिए कहा। दोनों वहां से किसी तरह घर पहुंचे। शुक्रवार को पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें