धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास मंगलवार की रात में पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया।
आजमगढ़ जनपद के लाल घाट के गोलू कुमार अपने गांव के मनोज को बाइक पर बैठाकर मंगलवार देर शाम लगभग दस बजे जौनपुर शहर की तरफ किसी कार्य से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोलू कुमार जैसे ही गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर होते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। गोलू कुमार (22) व मनोज (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट आई। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी चोरसंड में भर्ती कराया।