नगर के दादर पुल पान दरीबा के पास अज्ञात बदमाशों ने टोटो रिक्शा चालक को मारपीट कर उसके पैसे छीन लिए। बदमाशों ने उसका रिक्शा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पीड़ित नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी जियाउल हक पुत्र अबुल हसन है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया की मारपीट का मामला था। जांच की जा रही है।