फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अभद्र टिप्पणी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में लड़कियों पर फब्तियां कसने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर उनकी बाइक भी सीज कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि मल्हनी बाजार में कुछ युवक आने-जाने वाली लड़कियों पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शेरबहादुर यादव निवासी छतौरा गुलालपुर थाना सरायख्वाजा व चंद्रशेखर यादव निवासी किर्तापुर थाना जफराबाद को गिरफ्तार किया। उनकी बाइक भी सीज कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें