फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 25 महिलाओं को धर्म परिवर्तित कराते दो युवक गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 11:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के ग्राम सभा देहुआ में रविवार को 25 महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 20 बाइबल और एक बोतल जल बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव की अनुसूचित बस्ती 20-25 महिलाओं को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
आरोप है कि मिशनरियों की ओर से एक घर में लोगों को बाइबिल पढ़ाया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच-पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने धर्मांतरण कराते भानपुर (ढुण्ढापुर) निवासी कृष्णा सोनी और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से 20 बाइबिल और एक बोतल जल बरामद किया है। करीब 25 अशिक्षित महिलाओं को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि डॉयल 112 पर सूचना मिली थी, जिसकी पुष्टि के बाद कार्रवाई की गई। मामले की गहन जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें