फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने दो महिलाओं को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चक राजेपुर गांव में पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में दो महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी लाइन बाजार इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के चक राजेपुर गांव की रुकमिन पत्नी मुसी ने तहरीर दी। उसने कहा कि शुक्रवार की सुबह सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी खुशदिल, अफसर व एक अन्य के साथ मिलकर गाली-गलौज देते हुए लाठी डंडे से हमला करते हुए मारपीट दिया। जिसमें रुकमिन व उजाला घायल हो गई। आरोप है कि जाते समय पड़ोसियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों द्वारा दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि घायल महिला रुकमिन की तहरीर पर चक राजेपुर गांव के खुशदिल, अफसर व दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें