फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय/जफराबाद। खेतासराय और जलालपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में विषैले जंतु के काटने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के बरंगी गांव निवासी कविता (26) पुत्री पन्नेलाल अपने मायके में रह रही थी वह अपने बच्चों के साथ कमरे मे सो रही थी। सुबह कमरे में बच्चे रो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य अंजर जाकर देखे तो कविता विस्तर पर मृत पड़ी थी। उसके हाथ की कलाई में किसी जन्तु के काटने का निशान था । परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया । जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी निषाद बस्ती निवासी उर्मिला निषाद 57 पत्नी स्वर्गीय दिलीप निषाद की सर्पदंश से मौत हो गई। वह सुबह मुर्गी के दड़बे से अंडा निकालने गई थी। उसी दौरान सर्प ने डस लिया। ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें