सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में दो सप्ताह पूर्व मुंबई से आया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से झूल गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंची तो शव जल चुका था। पुलिस मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गैरवाह गांव निवासी अंकित (16) का शव घर से दूर एक पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन कुंवर नदी के किनारे शव का दाह संस्कार कर दिया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जब घाट पर पहुंची तो तो शव जल जल चुका था। पुलिस ने मृतक के भाई सनोज को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ कर रही है । चर्चा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है । मृतक की भाभी सरोजा पत्नी मनोज का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व वह मुंबई से आए थे और कल शाम 8 बजे घर से चले गए। देर रात तक नहीं आए तो खोजबीन की गई। घर के कुछ दूरी पर स्थिति पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव लटकता पाया गया था। थानाध्यक्ष सरपतहा पंकज पांडेय का कहना है कि सूचना पर पुलिस घाट पर पहुंची तो बहरहाल मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है फिर भी जांच उपरांत जो भी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी ।