फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र में रामगढ़ गांव स्थित सैयद बाबा मजारा के समीप वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक आपस में आमने-सामने से टकरा गए। घटना में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों ट्रकों के चालक व एक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बालू लदा ट्रक वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक रामगढ़ गांव स्थित सैयद बाबा मजार के समीप तड़के करीब साढ़े चार बजे आजमगढ़ की तरफ से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों की रफ्तार काफी तेज थी। आमने-सामने की टक्कर से दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें डीह घाट चौरी चौरा निवासी परिचालक धीरज (25), झडुआवारी महराज गंज निवासी शैलेश (35) सरायमीर आजमगढ़ निवासी विमलेश घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चालक शैलेश और विमलेश की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें