फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर,चालक व खलासी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पवांरा थाना क्षेत्र के महेशगंज के निकट बुधवार की भोर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया, जिससे ट्रक चालक एवं खलासी दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए । सुबह एक ट्रक महेशगंज के पास सड़क किनारे खड़ी थी। मछलीशहर की तरफ जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से खड़ी ट्रक में टकरा गई, जिससे ट्रक चालक प्रेमचन्द तिवारी (30) व खलासी अनिल (26) निवासी ग्राम देवरा , थाना शंकरगढ़ , जिला प्रयागराज घायल हो गये । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी मछलीशहर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें