महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर बाजार में रविवार दोपहर दो बजे बाइक से दो ठग सत्यनारायण (ररई) गुप्ता की लाई-चूरा की दुकान पर पहुंचे। छोटी सी दुकान पर बैठे 80 वर्षीय बूढे दंपति से ठग उनकी बीमारी पर झाड़ फूंक के बहाने बहला फुसलाकर बीमार वृद्धा दुखना देवी(78) को दुकान के अंदर अकेले में ले गए। जहां झाड़-फूंक वाला एक ठग वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर वृद्धा के बाएं कान की एक सोने की कनफूल गले के सोने की लाकेट व दोनों पैर की चांदी के पायल निकालकर ठग फरार हो गए। ठग राजाबाजार की तरफ भाग निकले। घंटों बाद वृद्धा के होश आने पर घटना की जानकरी हुई। इस बाबत महराजगंज थाना के एसआई राणा प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।