फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बीनने गए दो किशोरों की बिजली गिरने से मौत...

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव में मंगलवार को दोपहर में बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों आम बीनने बाग में गए थे। दो अन्य गांवों में भी बिजली गिरने से महिला और एक किशोर झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में तेज हवा चलने पर भीलमपुर गांव के कुछ किशोर आम बीनने बाग में गए थे। अचानक बारिश शुरू होने पर सभी आम के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरने से बसंत (14) पुत्र अमृत लाल और सौरभ गुप्ता (14) पुत्र कृष्ण चंद्र झुलस गए। उन्हें सीएचसी सुजानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बौरई गांव में बिजली गिरने से रेखा देवी (34) पत्नी सुनील यादव और पोखरा गांव निवासी रजनीश यादव (16) पुत्र रामआसरे यादव झुलस गए। उनका सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें