फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो सॉल्वर चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सीटेट की परीक्षा के दौरान शनिवार को टीडी कॉलेज केंद्र पर दूसरी पाली में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते दो साॅल्वर गिरफ्तार किए गए। दोनों बायोमेट्रिक मिलान के दौरान पकड़े गए। टीडी कॉलेज केंद्र पर दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस से दोनों अभ्यर्थियों के संदिग्ध प्रतीत होने की जानकारी मिली। जांच की गई तो पता चला कि दोनों दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। पकड़े गए दोनों छात्रों में एक फतेहपुर जिले के खागा का निवासी विपिन सिंह और दूसरा जलालपुर थानाक्षेत्र के ताला मझवारा निवासी अनुराग शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामाश्रय सिंह ने बताया कि दोनों छात्रों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि ये दोनों दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी की गई। पुलिस की जांच में यह पता चला कि दोनों ने फर्जीवाड़ा कर प्रवेश पत्र में अपनी तस्वीरें लगा ली थी। साथ ही आधार कार्ड भी फर्जीवाड़ा कर बनवा लिया था। लेकिन, बॉयोमेट्रिक मिलान में पकड़े गए है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले सॉल्वर गिरोह का नेटवर्क लंबे समय से काम कर रहा है। पिछली कई परीक्षाओं में भी सॉल्वरों के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें