फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगंधरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बगंधरा गांव निवासी फौजदार व राम कृपाल के बीच जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हुआ उसके बाद लाठी डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से फौजदार (45), ऊषा (42) व दूसरे पक्ष से राम कृपाल (50) व गिरीश (27) घायल हो गए। पुलिस ने फौजदार व राम कृपाल को हिरासत में ले लिया है। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें