फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट और फायरिंग में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के ढंडवारा गांव में सोमवार की रात बाइक से टक्कर लगने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों तरफ के पांच लोग घायल हुए। सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने दोनों तरफ के 13 लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव के इरफान अहमद का परिवार मुंबई रहता है। लॉकडाउन के कारण इन दिनों वे परिवास समेत परिवार गांव आया है। सोमवार को दिन में ग्राम प्रधान के परिवार के लड़कों से बाइक में टक्कर लगने का कारण विवाद हो गया था। इसी मामले में देर रात दोनों पक्षों ले लोग भिड़ गए। लाठी डंडे से मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग का भी आरोप है।
मारपीट और फायरिंग में प्रधान पक्ष के साकिब (48), अकमल (30), कासिफ (25) घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से इरफान अहमद (30), जैद (32) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात की गई है। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना था कि मामले में दोनों पक्षों से 13 लोगों पर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें