फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, पथराव में चार घायल.

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के अटहरपार गांव में शनिवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के दौरान पथराव में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव के ऋषभ सिंह व आनंद सिंह गांव के बाहर सड़क पर टहलने गए थे। इसी दौरान चुनावी रंजिश में दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। ऋषभ और आनंद ने घर आकर जानकारी दी तो परिवार के लोग उलाहना लेकर आरोपियों के घर पहुंच गए। यहां मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। इसमें राजू, मुकेश, विभोर व राहुल घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल पक्ष ने राम प्रवेश यादव, धर्मदेव यादव, विकास, बच्चा यादव सहित अन्य लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें