गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहा गोविंदपुर गांव के पास हुई दुर्घटना में मैजिक की टक्कर से क्
जौनपुर। जिले के दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक मैजिक चालक और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटनाओं के संबंध में जांच शुरू कर दी है और वाहन को कब्जे में ले लिया है। गौराबादशाहपुर के केशवपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी मैजिक को टक्कर मार दी। घटना उस समय हुई जब केशवपुर रेलवे फाटक बंद था और ट्रक अचानक मैजिक से टकरा गया। इस हादसे में मैजिक चालक दिलीप (45) निवासी हनुमान घाट को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। इस दुर्घटना में मैजिक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ दूर तक घसीटी गई। साथ ही, मैजिक की चपेट में एक कार भी आ गई, जिससे कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धर्मापुर थाना क्षेत्र के लिंक रोड से बारी मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह हुई। यहां एक अनियंत्रित मैजिक ने बाइक सवार युवक अयान (21) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अयान अपनी बाइक से गौराबादशाहपुर से बारी की ओर जा रहा था। हादसे के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी चोरसंड भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, प्रवीण यादव ने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं की जानकारी मिली है जांच की जा रही है।