फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डीआईजी ने जिला जेल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उप महानिरीक्षक कारागार (मुख्यालय) रामधनी ने शनिवार को जिला कारागार सोनभद्र का औचक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्राचीर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, महिला एवं पुरुष बैरकों, किशोर बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय तथा बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। उप महानिरीक्षक ने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली।
जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कारागार की वर्तमान समस्याओं और उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों से उप महानिरीक्षक को अवगत कराया। निरीक्षण के बाद उप महानिरीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रशासनिक प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान जेल चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार गौरव, जेलर अरविंद कुमार सिन्हा, उप जेलर शशांक पटेल, गौरव कुमार, गरिमा कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें