फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर दाग: मोबाइल चोरी के आरोपी दो पुलिसकर्मी निलंबित, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी करतूत

Wed, 11 Feb 2026 03:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में दो पुलिस कर्मियों ने शोरूम से मोबाइल फोन चुरा लिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सामने आते ही उच्चाधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में मोबाइल चुराते दिखे पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोरूम से मोबाइल चोरी करने के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शोरूम से कथित तौर पर मोबाइल फोन चुराने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि फोन लेकर दोनों मुस्कुराते हुए बाहर आ रहे हैं। पुलिस के आलाधिकारियों ने शोरूम के मालिक को मोबाइल फोन वापस कर दिया। वीडियो के आधार पर बक्सा थाने में तैनात सिपाही मिथिलेश यादव और पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी धनंजय बिंद को निलंबित कर दिया गया है। एसपी कार्यालय के मुताबिक दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल शो-रूम पर सात फरवरी की दोपहर 1.55 बजे दो मिथिलेश और धनंजय फोन खरीदने के लिए पहुंचते हैं। दुकान पर पहुंचकर दोनों शोरूम मालिक से सबसे महंगा मोबाइल फोन दिखाने को कहते हैं। महिला दुकानदार दोनों को तीन फोन दिखाती हैं। इसमें से एक पुलिस कर्मी ने जेब से मोबाइल निकालकर शो-रूम के नए फोन से अदला-बदली कर फोन लेता हुए दिखाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें; ED Raids: मदरसा शिक्षक के आवास पर ईडी की छापेमारी, ब्रिटिश नागरिकता के बावजूद वेतन लेने का आरोप 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दोनों एक दूसरे को देख कर मुस्कुराने लगते हैं। कुछ देर बातचीत करने के बाद बिना कोई फोन खरीदे दोनों शो-रूम से निकल जाते हैं। इधर, शो-रूम की मालिक मिलान के लिए जब जब मोबाइल खोजती हैं, तो उन्हें फोन नहीं मिलता। 

इसके बाद वह सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने लगती हैं, इसमें मोबाइल की बदली सामने निकलकर आ जाती है। हालांकि जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की, इसके बाद पुलिस अधिकारी दोनों की पहचान के बाद उन्हें बुलवाकर फोन वापस दिलवाते हैं। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। सीओ सदर देवेश सिंह ने कहा कि दोनों की विभागीय जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें