फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक दूकान में घुसने पर दो लोग घायल

Mon, 17 Apr 2017 01:02 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
गांव की दूकान में घुसा ट्रक। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर शनिवार रात परसूपुर चौराहे पर अनियंत्रित होकर ट्रक दूकान में घुस गया। जिससे चालक सहित दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना में लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


मऊ जनपद निवासी 50 वर्षीय कालिका प्रसाद पटेल व उनका 27 वर्षीय पुत्र सुजीत पटेल ट्रक से गिट्टी  लेने चोपन जा रहे थे। भोर में दो बजे परसूपुर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक चालक कालिका को झपकी आ गयी। जिससे ट्रक असन्तुलित होकर चौराहे पर स्थित नखतपुर बटनहित गांव निवासी  रामचन्द्र पटेल के किराने की दूकान में घुस गया। जोरदार टक्कर से दूकान व बरामदा धराशायी हो गया। दूुकान में रखा लाखों का सारा सामान तहस नहस हो गया। काउंटर टूट गया।

ट्रक का एक पहिया निकल कर दूर चला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर अगल बगल सो रहे लोग जग गए। मौके पर लोगों की भीड जुट गई। चालक व उसके बेटे को बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें ही आई थी। लोगों ने दुकान मालिक व कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। कोतवाली में क्षति की भरपाई के लिए दोनों पक्षों के बीच सुलह करा ट्रक चालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें