मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के समीप बृहस्पतिवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि लपरी गांव निवासी रिजवान (22) किसी काम से कोईरीडीहा बाजार गए थे। वापसी में लपरी बाजार के समीप शाहगंज की तरफ से आ रहे सरायख्वाजा गांव के कुकडीपुर गांव निवासी रामजी (70) की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।