फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसे में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मछलीशहर : नगर के बरईपार चौराहे पर वाहन की चपेट में आने से सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार निवासी शैलेश यादव (31) अपनी बाइक से निजी कार्य से नगर आया हुआ था। वह नगर के बरईपार चौराहे के निकट पहुंचा ही था, तभी एक अज्ञात वाहन पीछे से आया और धक्का मारते हुए फरार हो गया। मौके पर मौजूद आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल शैलेश को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने शैलेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शाहगंज : क्षेत्र के सबरहद गांव में शुक्रवार की रात बाइक की टक्कर से आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के सरायमीर निवासी मोहम्मद खालिद (50) पुत्र अनवारूल हक शुक्रवार की रात घायल हो गए। वह बाइक से सबरहद से घर जा रहे थे। जैसे ही इमरानगंज बाजार के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें