कार सुजानगंज से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। त्रिभुवन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। घायलों को आननफानन स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां से 9 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर मछलीशहर एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ मछलीशहर अतर सिंह, सुजानगंज थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला अन्य अधिकारी पहुंचे और बचाव कार्य कराया।