फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। घटनाएं शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पुल के समीप और सरपतहां थाना क्षेत्र के मानपुर गैरवाह गांव के पास हुईं।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के मलहज गांव निवासी युवक बाइक से रविवार की देर रात सरायमोहिद्दीनपुर बाजार से अपने घर आ रहा था। सुल्तानपुर रोड स्थित बड़ागांव पुल के समीप खड़े ठेले में टकराकर बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी भेजा जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सतीश चंद्र (22) पुत्र राजेश रविवार की देर रात सरायमोहिद्दीनपुर बाजार से अपने घर बाइक से आ रहा था। जैसे ही बडगांव के समीप पहुंचा पुल के पास खड़े ठेले में बाइक टकरा गई। बाइक से गिरकर सतीश घायल हो गयाथा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तहर सरपतहां थाना क्षेत्र के मानपुर (गैरवाह) में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानपुर निवासी इंद्रजीत वर्मा की पत्नी कौशिल्या देवी (60) घर से खेत में जा रही थी। इस दौरान सामने से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक राकेश वर्मा गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। मृतका के पति इंद्रजीत वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित राकेश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। थानाध्यक्ष सरपतहां लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के पति इंद्रजीत वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें