फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
जेसीज चौराहे के पास ट्रक से बाईक की टक्कर के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से महिला और उसके पड़ोसी युवक की मौत हो गई। दोनों बाइक से दवा लेने जिला अस्पताल जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मड़ियाहूं कोतवाली के चितवार गांव की रहने वाली जानकी गुप्ता (35) पड़ोसी गांव बुसैरा निवासी राहुल प्रजापति (26) के साथ बाइक से दवा लेने शहर आई थी। दोपहर दो बजे दोनों जेसीज चौराहे पर राहुल ट्रक को ओवरटेक करने लगा। बाइक की हैंडिल ट्रक में फंस गई। इससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें