फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा/निगोह। दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार को करंट की चपेट में आने से वृद्धा समेत युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। क्षेत्र के टिकरी कला गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रभाकर मिश्र की पत्नी कमला देवी (75) की शनिवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह शनिवार सुबह 10 बजे नहाने जा रही थीं। बाथरूम के दरवाजे पर उनका हाथ बिजली के कटे तार पर पड़ गया। इसमें पहले से करंट प्रवाहित था। वे जमीन पर गिर कर अचेत हो गईं। परिजन आनन फानन में उन्हें नगर के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पंखा ऑन करते समय लगा करंट युवक की मौत

बरसठी के सुखलालगंज में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बाजार निवासी 47 वर्षीय सुरेश मोदनवाल शुक्रवार देर शाम बिजली आने पर पंखा चालू करने गया। पंखा चालू करते समय करंट लगने से वह गिर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल गये लेकिन उससे पहले ही मौत हो गई। मृतक का एक बेटा सुंदरम व एक बेटी पिंकी है। दोनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें