फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रोफेसर पर दो और छात्राओं ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आरोपी प्रोफेसर पर दो और छात्राओं ने उत्पीड़न की शिकायत की है। इसके साथ ही आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्राओं की संख्या तीन हो गई है। पुलिस ने पूर्व के मुकदमे में शिकायतकर्ता के रूप में दोनों छात्राओं का नाम जोड़ दिया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन में शुक्रवार को डॉ. सुधीर उपाध्याय पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के तहत 11 सदस्यीय यौन उत्पीड़न समिति ने तीनों छात्राओं से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर पर दर्ज पूर्व मुकदमे में शिकायतकर्ताओं की संख्या बढ़ा दी गई। महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में छात्राओं से बारी-बारी से बंद कमरे में पूछताछ की गई और उनसे संबंधित साक्ष्य एकत्र किए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समिति को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान सभी समिति सदस्य उपस्थित रहे। करीब चार घंटे तक चली पूछताछ के बाद समिति द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि छात्राओं के बयान के आधार पर इनकी ओर से भी आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ पूर्व में छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था, उसी मुकदमेे में इन दोनों छात्राओं का नाम भी शिकायतकर्ता के तौर पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें