फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसे में एक ही गांव के दो राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से सटे प्रतापगढ़ के नगर गांव के पास रविवार की रात करीब दस बजे रोडवेज बस की चपेट में आकर दो राजगीरों की मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थानाक्षेत्र स्थित भूला गांव के निवासी थे।
विज्ञापन

भूला गांव निवासी सतीश गौतम (32) व गोविंद गौतम (22) रोज की तरह रविवार को भी प्रतापगढ़ में काम करने के लिए गए थे। रात में दोनों एक साथ बाइक से आ रहे थे। रास्ते में नगर गांव के समीप बाईपास पर एक दुकान पर पहुंचकर बच्चों के लिए मिठाई खरीदने लगे। वहां से मिठाई लेकर चलने ही वाले थे कि सड़क के किनारे बाइक पास ही सुल्तानपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रतापगढ़ पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले कागजातों के आधार पर पहचान करके पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। भूला गांव के प्रधान पति बबलू ने बताया कि प्रतापगढ़ में रोडवेज बस की चपेट में आने से घटना हुई है। जिसमें दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों बेहाल
भूला गांव निवासी सतीश अपने घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। उसकी सात साल की एक पुत्री है और पत्नी गर्भवती है। मां और पिता वृद्ध हैं। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं गोविंद की अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सतीश के साथ ही रोज वह भी राजगीर का काम करने के लिए जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें