फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जफराबाद में 65.39 लाख से चकाचक होंगी दो मुख्य सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगरीय विकास योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सीसी सड़कों के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं पर कुल 65 लाख 39 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण से तीन हजार से अधिक लोगों का आवागमन सुगम होगा और वर्षों से चली आ रही जर्जर मार्गों की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सैय्यदअलीपुर और काजीअहमदनूर वार्डों की सड़कें लंबे समय से बदहाल थीं। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। स्थानीय लोगों की लगातार मांग पर नगर पंचायत ने बीते माह दोनों सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
निर्माण कार्य पर कुल 65.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। सीसी सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सैय्यदअलीपुर और काजीअहमदनूर वार्ड में बदहाल मार्ग को अब सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 65 लाख 39 हजार की बजट जारी कर दिया गया है निर्माण प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।- विजय कुमार सिंह, ईओ जफराबाद नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें