फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क विवाद में मारपीट, 8 पर केस, प्रधान पति समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया चौकी के उकनी गांव में सड़क के विवाद को लेकर हुई मारपीट में मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने प्रधान सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रधानपति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव के शिवम सिंह के साथ ही परिजनों को रास्ते के विवाद काफी दिनों से चल रहा है। कहासुनी के दौरान गांव के पड़ोस में रहने वाले प्रधान पति शैलेश सिंह, यशवंत सिंह, सौरभ सिंह, विमल सिंह, प्रधान प्रिया सिंह, बृंदा, चंदा सिंह, अमन सिंह व कुछ अज्ञात गोलबंद होकर लाठी डंडे लेकर आए और गाली गलौज करते हुए परिजनों को मारने पीटने लगे। कुछ परिजनों को गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि यशवंत, सौरभ, विमल पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। उसके बाद प्रधानपति शैलेश सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रधान प्रिया सिंह सहित शेष की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें