फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 1803 जगहों पर दो लाख लोग करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलेभर में 1803 जगहों पर आयोजन किया जाएगा, इसमें करीब दो लाख लोग योगाभ्यास करेंगे। मुख्य कार्यक्रम शाही किला में होगा। इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्री व नगर विकास मंत्री एके शर्मा को प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए एक सप्ताह से प्रमुख स्थलों से योग सप्ताह चल रहा है। शाही किला में एक हजार लोगों को योगाभ्यास कराया जाएगा। यहां पर जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा, जिले के नोडल अधिकारी उपायुक्त गन्ना प्रमोद कुमार रहेंगे। साथ ही यहां पर सांसद, विधायक, अधिकारी व आमजन हिस्सा लेंगे। शाही किला के मैदान पर करीब एक हजार लोग योग करेंगे। सुबह छह बजे से पौने आठ बजे तक कार्यक्रम चलेगा, जिसमें पौने घंटा योग कराया जाएगा। इसी तरह लोहिया पार्क में 200, टीडी कॉलेज में 200, जिला चिकित्सालय में 200, जेल में 200, मेडिकल कॉलेज में 200, इंग्लिश क्लब लोगों को योग कराया जाएगा। जिले के 1740 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को योग कराने की जिम्मेदारी दी गई, जहां भी करीब 100 ग्रामीण योग करेंगे। इसी तरह 6 तहसील में एसडीएम, 21 ब्लाक में बीडीओ, 29 थानों में थानाध्यक्ष की निगरानी में योग कराया जाएगा। इसमें योग्य प्रशिक्षक के माध्यम से उनको ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटी चालन, अनुलोम विलोम कराया जाएगा। इस बाबत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा.कमल ने बताया कि योग दिवस के लिए एक सप्ताह पहले से ही अभ्यास कराया जा रहा है। इसके लिए आयुष विभाग, पतंजलि व गायत्री मंडल के योग प्रशिक्षकों की मदद ली जा रही है। उस दिन पूरे जिले को योगमय कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें