फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
मृतक रूपेश गौतम की फाईल फोटो - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सुजानगंज/जफराबाद। अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाएं खुटहन और सुजानगंज क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

सुजानगंज क्षेत्र के सखवट गांव में एक बाइक से तीन लोग सुजानगंज की तरफ आ रहे थे। तभी सामने से एक बाइक सवार दो लोगों से टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया जहां रूपेश गौतम (18) पुत्र फूलचंद्र गौतम निवासी नेवादा शांतिनगर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पीछे बैठा अनिकेत गौतम (21) पुत्र इंद्रबहादुर गौतम घायल हो गया। सामने से आ रही बाइक सवार अरविंद (25) पुत्र शीतला प्रसाद निवासी पूरा राम सहाय घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
इसी तरह जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर बलबीर ढाबा के समीप बुधवार की सुबह एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। उसकी मौत किसी वाहन के धक्के से हुई। बुधवार की शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें